Fandom Developers Wiki
Advertisement

स्वागत है!

आप Fandom डेवेलपर्स विकि पर आए हैं — लेकिन आप हमें Dev Wiki भी कह सकते हैं।

हम कोडिंग में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए Fandom पर पहली मंज़िल हैं। आप हमारी कोड रिपॉज़िटरी देखना चाहते हों या अपने विकि के लिए एक नई सुविधा ढूँढ़ने आए हों, हमारे पास ऐसे एक या दो पृष्ठ ज़रूर होंगे जिन्हें आप पढ़ना चाहेंगे। और यहाँ बहुत-से ज्ञानी सदस्य हैं जो आपकी मदद करने को तैयार हैं।

तो कुछ समय लेकर हमारा मुखपृष्ठ पढ़ें। हमें लगता है कि आपको यहाँ ऐसा कुछ मिलेगा जो आपको Fandom पर अपनेपन का एहसास दिलाएगा — थोड़ा और "मस्त" बनाएगा।

जावास्क्रिप्ट के परे जाना

आप सोचते होंगे कि यह एक जगह है जहाँ जावास्क्रिप्ट स्निपेट रखे जाते हैं ताकि सभी Fandom विकियाँ उनका इस्तेमाल कर सकें

लेकिन हम उससे भी ज़्यादा कुछ करते हैं।

हम अपने Dev Wiki के योगदानकर्ताओं को ज़रूरी कोड देते हैं। (आपकी तरह हमें भी बग्स पसंद नहीं!) हम यहाँ मिलने वाले कोड के लिए अनुवाद सेवाएँ देते हैं। हम मुश्किल कोड-मुद्दों को एक नए अंदाज़ से देखने की सलाह से भविष्य बदलते हैं

अगर आप जानना चाहते हैं कि Fandom असल में कैसे काम करता है, आ जाइए और संपादित करना शुरू कीजिए — चाहे आप बस काफ़ी सारे सवाल ही क्यों न पूछ रहे हों!

हमें क्या पसंद है

हम यहाँ ढेर सारी चीज़ें करते हैं, मगर यहाँ पर शायद तीन चीज़ें हैं जो Fandom के सदस्य Dev Wiki से बहुत ज़्यादा जोड़ते हैं।

जावास्क्रिप्ट

अगर आप एक JS सुविधा अनुरोध करना चाहते हैं, या किसी मौजूदा अनुरोध को ढूँढ़ रहे हैं, हम आपके साथ हैं।

CSS

CSS लिखना पसंद है? हम आपके साथ हैं

लुआ

हमारे सदस्यों ने बहुत सारे लुआ मॉड्युल बनाए हैं जो ताक़तवर साँचें बनाने में आपकी मदद करेंगे।

याद रखें

जब आप Fandom पे हों, तो कुछ चीज़ें हमेशा याद रखें।

लक्ष्य

CSS और JS दोनों ही व्यक्तिगत या पूरे साइट के लिए हो सकते हैं। व्यक्तिगत कोड बस आपके खाते पर प्रभाव डालता है। पूरे साइट के लिए कोड पूरे विकि पर प्रभाव डालता है, ताकि सारे सदस्य इसका प्रभाव देख पाएँ। Fandom की अनुकूलन नीति के अनुसार सारे कोड्स को पूरे साइट के लिए सक्षम किए जाने की अनुमति नहीं है, जबकि आप व्यक्तिगत कोड के साथ मनमानी कर सकते हैं।

मीडियाविकि प्रलेख

क्या आपको पता है मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का भी एक प्रलेख है? अगर नहीं, तो शर्मिंदा न हों! इसके बजाय MediaWiki.org पर परिचय पढ़ें!
Advertisement